लखनऊ, जनवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। एसडीएम महसी आलोक प्रसाद, सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार की संयुक्त टीम ने मंगलवार आधी रात में में महसी तहसील के टेंडवा बसंतपुर गांव में दबिश दी। दबिश में बालू व मिट्टी के अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी एवं छह ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। दबिश पड़ने पर खनन माफिया व श्रमिक, वाहन चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। जेसीबी व पांच ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली देहात में लाकर खड़ा कर दिया गया है। सभी छह वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.