अवैध बालू का खुलेआम कारोबार, कार्रवाई नही
लातेहार, जून 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में अवैध बालू का खुलेआम कारोबार हो रहा है। चपरी के रास्ते बरवाडीह लाकर खुलेआम बालू दिया जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही है। बताया जाता है कि पूर्व में कुछ पेशेवर धंधेबाज के द्वारा अवैध ढंग से बालू का गुप्त अड्डे पर स्टॉक किया गया था। वहां से ट्रैक्टरों से लाकर अवैध ढंग से बालू दिन के उजाले में बेचा जा रहा है। विभागीय अधिकारी द्वारा कार्रवाई करने की बात कही गई थी , लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई होते नही दिख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.