जमुई, मई 25 -- खैरा । निज संवाददाता खैरा थाना पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ खैरा थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई वानपुर नदी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

कार्रवाई की जानकारी जानकारी के अनुसार खैरा थाना के एसआई दीपक कुमार, एसआई कुंज बिहारी एवं पुलिस बल के साथ वानपुर नदी पहुंचे, जहां अवैध रूप से बालू उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान पुलिस ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर का नंबर BR 46 JA 0409 बताया गया है। हालांकि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों की प्...