गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को मझिआंव क्षेत्र में बांकी और कोयल नदी के संगम स्थल सहित संभावित अवैध बालू उत्खनन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ मझिआंव अंचल के पुलिस निरीक्षक बृज कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण में यह तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आया कि संबंधित क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन एवं अवैध परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं से पुष्टि होने के उपरांत एसडीएम द्वारा इस अवैध गतिविधि में संलिप्त दो दर्जन व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई आरंभ की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.