अवैध बालू उठाव और परिवहन मामले में कार्रवाई नहीं होने पर जतायी नाराजगी
कोडरमा, अगस्त 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने बालू एवं पत्थर के अवैध भंडारण और परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी दी। इस पर उपायुक्त ने अवैध बालू उठाव, भंडारण और परिवहन के मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन, उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।उपायुक्त ने राजस्व संग्रह को सुदृढ़ करने के लिए जिले में संचालित खदानों और क्रशर इकाइयों की नियमित जांच करने का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.