अवैध बस-टैक्सी स्टैंड पर छापेमारी, 100 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई
संभल, मई 16 -- संभल-हसनपुर मार्ग स्थित चौधरी सराय चौराहे पर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने अवैध टैक्सी और बस स्टैंड के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी और यात्री मालकर अधिकारी योगेंद्र कुमार यादव ने किया। चेकिंग के दौरान 16 सवारी वाहनों की जांच की गई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर तीन बसों और चार कारों का चालान किया गया। वहीं ओवरलोडिंग के मामले में मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना हयातनगर और ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना बहजोई में निरुद्ध कराया गया। बिना परमिट स्कूल में संचालित एक स्कूली मैजिक वाहन को भी पकड़कर भोलेश्वर चौकी में बंद कराया गया। यह भी पढ़ें- चार वाहनों के चालान, एक स्लीपर बस समेत वाहन कराए बंद इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.