नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली के हैदरपुर पुनर्विकास क्षेत्र में बिना अनुमति के चल रहीं 93 फैक्टरियों को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने बंद करने का नोटिस दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाली और बिना अनुमति के चलने वाली फैक्टरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ अपना अभियान तेज किया है। इस संबंध में लगातार ही निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान गैर अनुपालन और प्रदूषण फैलाने वाले उद्ममों की पहचान की जा रही है। सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर की हवा को सुरक्षित रखने के लिए नियमों का सौ फीसदी अनुपालन सुनिश्चित करा रही है।

हिंदी ह...