बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पांच लोगों को कारण बताओ नोटिस देते हुए सप्ताह भर में न्यायालय में उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके बाद ध्वस्तीकरण व जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। बांदा विकास प्राधिकरण सचिव मदन मोहन वर्मा ने बताया कि चिल्ला रोड, तुलसी नगर और गुरेह-बिसंडा रोड क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और अनुमति के अवैध प्लाटिंग की जा रही है। निर्माण को तत्काल रुकवा दिया गया है। इस बीच लगभग 17 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग किए जाने के मामले सामने आए हैं। शहर के सर्किट हाउस के सामने चिल्ला रोड पर करीब दो बीघा भूमि में बिना नक्शा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस पर आकाश चौबे, बीरबल सिंह और रवि द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। तुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.