अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
कौशाम्बी, जून 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मंझनपुर में गठित राजस्व टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई किया है। टीम द्वारा नाली, चकमार्ग, तालाब व बंजर भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया। इतना ही नहीं सरकारी भूमि की घेराबंदी कराते हुए उसे सुरक्षित भी कराया गया।डीएम डॉ. अमित पाल के आदेशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर द्वारा गठित राजस्व टीम एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मंझनपुर की उपस्थिति में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मंझनपुर स्थित नाली, चकमार्ग, तालाब, विद्युत उपकेंद्र एवं बंजर भूमि पर प्लाटरों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके की गई प्लाटिंग/कब्जा को जेसीबी लगाकर तोड़वाया गया। इतना ही नहीं सरकारी भूमि को मौके पर खाली कराते हुए घेराबंदी कराने के लिए चारों तरफ पिलर खड़ा करके नगर पालिका परिषद मंझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.