अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने जेसीबी से कराया ध्वस्तीकरण
औरैया, मई 7 -- औरैया, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सुरान में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी चलवाकर अवैध रूप से विकसित की गई प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन के अनुसार ग्राम सुरान की खसरा संख्या 401 की भूमि, जो देवदत्त और ओंकार सिंह आदि के नाम दर्ज है, पर बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति के अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। विनियमित क्षेत्र के नियमों का पालन न किए जाने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा ने बताया कि ध्वस्तीकरण से पहले विकासकर्ताओं को उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य विनियमन अधिनियम 1958 के तहत नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। साथ ही प्लाटिंग का लेआउट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.