अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या। मोहल्ला सुभाषनगर, शहर फैजाबाद, परगना हवेली अवध, तहसील सदर में स्थित नजूल भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग करके क्रय-विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा था। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर अवैध रूप से की गयी प्लाटिंग को ध्वस्त करा कर राजकीय भूमि को खाली कराया गया है।यह भूमि चौक से फतेहगंज मार्ग के पूरब दिशा में 50 मीटर दूरी पर स्थित है। इसी भूमि पर कतिपय व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग करके क्रय-विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा था। अवैध रूप से की गयी प्लाटिंग को ध्वस्त करा कर राजकीय भूमि को खाली कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.