रामपुर, फरवरी 26 -- पुलिस बल की मौजूदगी में बुधवार को नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से विकसित की गई तीन अलग अलग जगहों पर हो रहीं अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया है। नगर सहित तहसील क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा बिना परमिशन के ही अवैध प्लाटिंग की जा रहीं है। इस अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराने के लिए बुधवार को नगर पालिका और राजस्व प्रशासन की संयुक्त टीम राजस्व ग्राम टांडा खास पहुंचीं। जिसमें 0.8830 हेक्टेयर, 0.1940 हेक्टेयर तथा ग्राम खजुआ खेड़ा में 0.7980 हेक्टेयर सहित तीनों अलग अलग जगहों पर अवैध रूप से विकसित की गई अवैध प्लाटिंग को नगर पालिका और राजस्व टीम द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त कराया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार, जे ई अविनेश तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल, पुलिस बल मौजूद रहा।

हि...