रुडकी, अप्रैल 22 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर ब्लॉक में अवैध प्रसव कराने पर चिन्हित 12 से अधिक दाइयों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि दाइयां परिजनों को सुरक्षित प्रसव का भरोसा तो दे देती हैं, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर हाथ खड़े कर देती हैं। ऐसे में जच्चा और बच्चा दोनों की जान जोखिम में पड़ जाती है। विभाग ने लक्सर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में सक्रिय ऐसी लगभग 12 से ज्यादा दाइयों की सूची तैयार की है, जो अवैध रूप से घरों पर प्रसव करा रही हैं। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.