लखीसराय, मार्च 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के मुख्य बाजार, कलेक्ट्रेट रोड, विद्यापीठ चौक सहित अन्य व्यस्त इलाकों में अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स की भरमार हो गई है। बिना अनुमति के जगह-जगह लगाए गए इन प्रचार सामग्रियों से जहां शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, वहीं सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। नगर परिषद के नियमों के अनुसार किसी भी स्थान पर पोस्टर, बैनर या होर्डिंग लगाने से पहले परिषद से अनुमति लेना और निर्धारित टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य है, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानों, संस्थानों और निजी संगठनों द्वारा बिना अनुमति के प्रचार सामग्री लगा दी गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बिजली के खंभों, दीवारों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध बैनर और पोस्टर लगाए जाने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली ...