अवैध पैथोलॉजी व अस्पताल पर प्रशासन का छापा, लैब सील, अस्पताल को नोटिस
उरई, जून 22 -- कालपी। संवाददाता प्रशासनिक टीम ने सोमवार को नगर में पैथोलॉजी लैब व अस्पतालों में छापेमारी की। अनियमितता मिलने पर एक पैथोलॉजी लैब सील कर दी गई, जबकि एक अस्पताल में कमियां पाई गईं।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर शिकायतों के बाद तहसील स्तर पर गठित टीम ने सोमवार दोपहर कार्रवाई की। एसडीएम अमित शेखर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा सीओ राजेश कमल ने संयुक्त छापेमारी की। टीम को कोतवाली के पास स्थित महाकाल लैब में लैब टेक्नीशियन नहीं मिला। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लैब को तत्काल सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने पास स्थित कालपी हॉस्पिटल में भी जांच की। वहां भी कुछ कमियां मिलीं। एसडीएम अमित शेखर के अनुसार कमियां मिलने पर कालपी हॉस्पिटल के संचालक को नोटिस दिया जाएगा। छापेमारी की भनक लगते ही नगर के कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.