अवैध पैथोलॉजी में होम डिलीवरी, अफसर खेल रहे नोटिस गेम
बरेली, मई 30 -- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ढिलाई के चलते जिले में अवैध पैथलॉजी का नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। भोजीपुरा में कई पैथलॉजी पर विशेषज्ञ चिकित्सक ही नहीं है। यहां लैब टेक्नीशियन रिपोर्ट दे रहे। खास बात यह है कि अवैध पैथलॉजी का कारोबार अब होम डिलीवरी से भी शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर, नोडल अधिकारी अवैध पैथलॉजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बजाय नोटिस को ही कार्रवाई मान रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अवैध पैथलॉजी पर नकल कसने में नाकाम साबित हो रहा है। नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित कुमार की तरफ से पिछले एक साल में कई बार अवैध पैथलॉजी पकड़ी तो गई लेकिन मुकदमा नहीं कराया गया। यही वजह है कि बीते एक साल में अवैध पैथोलॉजी का धंधा तेजी से बढ़ गया है। भोजीपुरा में कई अवैध पैथोलॉजी की लगातार विभाग को शिकायती मिल रही है। सोशल मीडिया पर भव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.