रामपुर, जून 2 -- रामपुर। खाद सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को अवैध पैकिंग यूनिट पर छापा मारकर 17 कुंतल से अधिक चाय पत्ती को सीज कर दिया। साथ ही पैकिंग करने वाली मशीन को भी सीज किया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को जजेस कॉलोनी, हजारा बाग एवं बरेली गेट स्थित राजा टी ट्रेडर्स पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ता मोहम्मद सज्जाद आलम पुत्र मोहम्मद नजरूल हक से विभिन्न ब्रांड की चाय पत्ती के 05 विधिक नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही लगभग 17 कुंटल 24 किलोग्राम चाय पत्ती, जिसकी अनुमानित कीमत रुपये 3,08,660 है, को सीज किया गया। जांच में पाया गया कि संबंधित प्रतिष्ठान द्वारा रिपैकिंग का वैध लाइस...