दुमका, अप्रैल 20 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया अंचल क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। बता दें कि अपने लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान ने 19 अप्रैल को पेज संख्या चार पर मसलिया में नहीं थम रही पेड़ों की कटाई शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काटे गए लकड़ी को जब्त कर लिया और सभी लकड़ियों दो ट्रैक्टर में लादकर वन परिसर ले गए। गौरतलब है कि वन क्षेत्र के पश्चिमी भाग स्थित कोरबोना गांव में सड़क किनारे लगे चार फलदार पेड़ों तीन कटहल एवं एक आम पेड़ को लकड़ी माफियाओं द्वारा काट दिया गया था। इसके अलावा तालाब के मेढ़ पर स्थित चार अन्य पेड़ों को भी काटकर पहले ही उठा लिया गया था। कटाई के बाद पेड़ों को बड़े-बड़े लट्ठों एवं टुकड़ों में बांटकर आरा मील भेजने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.