बरेली, मार्च 19 -- बरसेर। अवैध पेट्रोल पंप चलाने में डीएम के आदेश पर सिरौली थाने में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सिरौली के गांव हरदासपुर में तीन माह से अवैध पेट्रोल पंप चलाया जा रहा था। मंगलवार शाम एसओजी ने आंवला थाने की चौकी रामनगर पुलिस को साथ लेकर छापा मारा और राजू निवासी ककरौली जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो ड्रम डीजल पेट्रोल भी बरामद किया था। पेट्रोल पंप की सूखी मशीनें खड़ी कर यह लोग ड्रमों से तेल बेच रहे थे। बुधवार को सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी थी। गुरुवार को डीएम के आदेश पर सिरौली थाने में शाहबेज, वसीम, राजीव निवासी ककरौली जिला मुजफ्फरनगर और बाबू खां निवासी गांव बढ़ौली, तहसील शाहबाद, जिला रामपुर पर सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे की ओर से आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के तहत् मुकदम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.