इंदौर, मार्च 27 -- इंदौर की एक रिहायशी सोसायटी में एयरबीएनबी विवाद ने ऐसा भयावह रूप लिया कि 38 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक पांडे की जान चली गई। घटना बुधवार रात लसूडिया इलाके की शिव वाटिका टाउनशिप में हुई। विवाद का कारण पेंटहाउस मालिक कुलदीप चौधरी द्वारा अपने फ्लैट को किराए पर देना था, जिसका स्थानीय निवासी देर रात बाहरी लोगों की आवाजाही के कारण विरोध कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, मामला तब बिगड़ा जब लोगों ने पेंटहाउस की बिजली काट दी, जिसके जवाब में कुलदीप ने अन्य फ्लैटों की बिजली बंद कर दी। इसके बाद मामला बढ़ गया सोसायटी के लोग नीचे जमा होकर विरोध करने लगे। बहस और हंगामे के बीच कुलदीप ने अपने बेटे मोहित चौधरी को बुलाया।पार्किंग में खड़े लोगों पर चढ़ा दी कार चश्मदीदों और पुलिस का कहना है कि मोहित ने पार्किंग क्षेत्र में खड़े लोगों पर अ...