मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- शुक्रवार को छपार क्षेत्र के ग्रामीण अवैध पुल का निर्माण की शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, संजय कुमार, ओमदत्त, पदम सिंह आदि ने बताया कि ग्राम छपार में खेत खसरा नम्बर 1089 के भूमी मालिक द्वारा (जो जय भारत इण्टर कॉलेज छपार के सामने है) बरसाती नाला खसरा नं. 1076 पर अवैध रूप से पुल का निर्माण कर नाले पर अतिक्रमण कर लिया है। साथ ही शैक्षिक संस्था जय भारत इंटर कॉलेज छपार की भूमि खसरा नम्बर 1077 पर भी अवैध रूप से रास्ता लिया है जो पूर्णत: अवैध अतिक्रमण है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई और नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.