अवैध पीजी आज खुद बंद न किए तो सील होंगे
गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। डीएलएफ के फेज-एक से लेकर फेज-पांच तक घरों में अवैध रूप से चल रहे पीजी और गेस्ट हाउस को खुद बंद करने के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने 30 जून तक मोहलत दी है। इसमें रह रहे लोगों से भी अपील की गई है कि इन्हें खाली कर दें। ऐसा नहीं करने की स्थिति में सामान समेत इन्हें सील कर दिया जाएगा। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गत 18 जून से लेकर गत 21 जून तक डीएलएफ फेज-तीन के एस ब्लॉक में सीलिंग अभियान चलाया था। इस दौरान 27 मकानों को सील किया था। इसमें पीजी, गेस्ट हाउस, क्लीनिक चलाए जा रहे थे। पीजी सील होने के दौरान इसमें रह रहे युवक-युवतियों को बेहद असुविधााओं का सामना करना पड़ा था। इसको देखते हुए डीटीपीई अमित मधोलिया ने सभी पीजी और गेस्ट हाउस में पंफलेट बांटे। इसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.