मोतिहारी, अप्रैल 7 -- मोतिहारी। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता गांव में आपसी विवाद को लेकर अवैध पिस्टल से फायरिंग की गयी। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक फेनहारा में प्रखंड कृषि समन्वयक के पद पर कार्यरत है। इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि फायरिंग के मामले में आरोपित युवक प्रकाश सिंह उर्फ सिंकू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अवैध पिस्टल की खोज में छापेमारी जारी है। इस संबंध में चैता गांव के सुजीत कुमार ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि सिंकू सिंह, टूटू कुमार व छह अज्ञात लोग मुंह बांधकर रात में दस बजे दरवाजे पर आये और गाली देने लगे। उसके बाद जान मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। वहीं, धमकी देने लेगे ...