लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर पुलिस ने बुधवार दोपहर को स्काई हिल्टन तिराहे के पास से पिस्टल के साथ युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को स्काई हिल्टन तिराहे के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे युवक को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल मिली। पुलिस पूछताछ के लिए उसे थाने ले आई, जहां उसने अपना नाम पिन्टू जोशी पुत्र धुन्नी जोशी निवासी रायबरेली बताया। पुलिस को आरोपी के बैग से दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस भी मिले। पूछताछ में पिंटू ने बताया कि उसने अपने साथी...