बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस संदिग्धों की चेकिंग कर रहीं थीं। इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर सिकंदराबाद मार्ग पर पहुंचकर चेकिंग की। जहां से एक युवक को पकड़ लिया गया। जिसकी तलाशी लेने पर उससे पिस्टल बरामद हुई। जानकारी करने पर पता चला कि पिस्टल अवैध है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हमजा मोहल्ला सराय अल्लो खुर्जा नगर बताया। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...