गुड़गांव, अप्रैल 26 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने शनिवार को साढराणा गांव से इस आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान साढराणा निवासी 26 वर्षिय आकाश उर्फ आशु के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की है। अवैध हथियार मिलने पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-10 में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि उसने यह अवैध पिस्टल पलवल के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति से ली थी। पु...