कानपुर, मई 24 -- पुखरायां, संवाददाता। बाईपास में जगह-जगह हो रही अवैध पार्किंग लोगों के जी का जंजाल बनी है। वाहन चालक जहां मन होता है गाड़ी रोक कर सवारी बैठाने लगते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बाईपास पर पटेल चौक, अकोढ़ी रोड, हरदुआ ओवरब्रिज व सिखमापुर चौराहा आदि जगहों पर मैजिक, टू-सीटर व ई-रिक्शा चालक अवैध पार्किंग बनाए हैं, जो झुंड की शक्ल में खड़े हो जाते हैं और सवारियों को चढ़ाने व उतारने लगते हैं। अकोढ़ी जाने के लिए जो सड़क बनाई गई है। वह हाईवे से बहुत नीचे है और अकोढ़ी रोड से आने वाला वाहन अगर स्पीड से गाड़ी को हाईवे में न चढ़ाए तो वाहन हाईवे पर नहीं चढ़ सकता, लेकिन उसी रोड के सामने मैजिक, ट्रक, टू-सीटर व ई-रिक्शा चालक सवारी भरने के चक्कर में उल्टा-सीधा वाहन खड़ा कर देते हैं। इसके कारण ढाल से ऊपर आने वाले वाहन को दूसरे वाहन से टकराने...