अवैध पार्किंग बनी शहरवासियों की परेशानी का सबब
संभल, मई 12 -- शहर के मुख्य मार्गों संभल-बहजोई, हसनपुर, बहजोई, चन्दौसी और मुरादाबाद रोड समेत संपर्क मार्गों पर अवैध पार्किंग लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। सड़क किनारे और फुटपाथों पर दिनभर खड़े रहने वाले वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। फुटपाथों पर कब्जे जैसी स्थिति बनने से पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें संकरी हो जाने से जाम की स्थिति भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े किए जा रहे वाहनों पर जिम्मेदार विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में अभियान चलाकर अवैध पार्किंग हटाई जाए, ताकि यातायात सुचारु हो सके और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.