गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े 474 वाहनों के चालान किए हैं। उन्हें क्रेन से उठवाया गया। इनकी वजह से सड़क पर यातायात जाम लग रहा था। पुलिस उपायुक्त, यातायात डॉ. राजेश मोहन ने लोगों से अपील की कि सड़कों पर वाहन को खड़ा नहीं करें। वहीं, नशे में वाहन चलाने पर 968 लोग पकड़े गए। इनमें से तीन वाहनों को जब्त किया है। तीन वाहन चालकों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के मुताबिक शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित किया जाता है। लोगों से अपील की कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.