जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- शहर में बढ़ती अवैध पार्किंग और उससे जुड़ी अवैध वसूली पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कुल 26 स्थलों को चिह्नित किया गया है, जहां अवैध रूप से सड़कों पर पार्किंग की जा रही है। इन स्थानों पर अब कार्रवाई की जाएगी। कदमा, बिष्टूपुर और साकची जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध पार्किंग की समस्या लंबे समय से है। यहां सड़क किनारे मनमाने तरीके से वाहन खड़े कराए जाते हैं और वाहन चालकों से अवैध वसूली भी की जाती है। इससे न केवल आमलोगों को परेशानी होती है, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। वहीं, कई लोग सड़क के किनारे ही अपने वाहन खड़ी कर देते हैं। डीएसपी यातायात नीरज पाठक ने बताया कि कदमा, बिष्टूपुर और साकची के मुख्य स्थलों को चिह्नित किया गया है। यहां अवैध तरीके से पार्किंग की जाती है। जल्द ही इसपर कार्रवाई ...