दुमका, अप्रैल 8 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा हैप्पी क्लब के नेतृत्व में अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी शिकारीपाड़ा को आवेदन सौंप अवैध पार्किंग को हटाने की मांग की गई। आवेदन के माध्यम से क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं अवैध पार्किंग की समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। क्लब के अध्यक्ष विकाश भगत ने कहा कि शिकारीपाड़ा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। विशेष रूप से शिकारीपाड़ा-काठीकुंड मुख्य मार्ग पर, बजरंगबली चौक से लेकर शिकारीपाड़ा हाई स्कूल बाउंड्री तक, न्यू मार्केट कंपलेक्स ए एवं बी के परिसर में प्रतिदिन अवैध रूप से सड़क पर ही दोपहिया, चार पहिया व अन्य वाहन खड़ी कर दी जाती है। इसके कारण सड़क अत्यंत संकरी हो जाती है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। चार...