बेगुसराय, जून 13 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की। इसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन, प्रवर्तन कार्रवाई तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- अवैध पार्किंग के मामले में अबतक 394 वाहनों पर 25.95 लाख रुपये का जुर्मानासड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन बैठक में बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अवैध पार्किंग एवं यातायात अवरोध उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 3 जून से 10 जून 2026 तक कुल 394 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ...