शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शहर में सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सुबह से शाम तक प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से रास्ता इतना संकरा हो जाता है कि एक समय में केवल एक ही वाहन निकल पाता है।लाल इमली चौराहा से लेकर आवास विकास तिराहे तक स्थिति सबसे ज्यादा खराब बनी हुई है। चार्जिंग स्टेशन से एक साथ कई इलेक्ट्रॉनिक बसों के निकलने के बाद यह पूरा मार्ग जाम की चपेट में आ जाता है। चौराहे पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं और उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.