विकासनगर, जून 22 -- त्यूणी। चकराता वन प्रभाग में अवैध पातन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया है। वन रमेश खेड़ा ने बताया कि गश्ती अभियान के दौरान कनासर रेंज के अंतर्गत राजाणु क्षेत्र के निकट आरक्षित वन, बुधर द्वितीय बीट कक्ष संख्या 16 में 90 व्यास वर्ग के देवदार वृक्ष के अवैध पातन एवं चिरान का मामला पकड़ा गया। मौके पर अभियुक्त को अवैध रूप से देवदार वृक्ष का पातन और चिरान करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक स्वचालित चेन आरा, एक टॉर्च तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- कुटरा आरामशीन पर वन विभाग का छापा, लाखों की साल की लकड़ी व डंपर जब्त अभियुक्त की पहचान संगतु पुत्र रणू निवासी ग्राम हर्ताड़ की गई है । वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से का...