हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं का परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन मार्च को एक पिकअप वाहन पकड़कर कार्रवाई की गई। वाहन में मानक के विपरीत तरीके से पशुओं को लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने फैजान निवासी मोहल्ला गिगियानी, अलीम तथा उबैश निवासी मोहल्ला महमंद कस्बा शाहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप वाहन में लदे पशुओं को उतरवाकर सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया गया। इस मामले में थाना शाहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही पिकअप को सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...