अवैध पशु डेयरी के खिलाफ चला नगर निगम का बुलडोजर
सहारनपुर, जून 21 -- सहारनपुर। नगर निगम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिल कॉलोनी में ढमोला नदी किनारे संचालित एक अवैध पशु डेरी के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई डेरी स्वामी द्वारा लिखित शपथ पत्र देकर सहमति जताने के बाद की गई। गिल कॉलोनी में अमरजीत सिंह द्वारा ढमोला नदी के किनारे अवैध रूप से पशु डेरी संचालित की जा रही थी। डेरी के संचालन के लिए वहां अस्थायी ढांचा भी खड़ा कर लिया गया था। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक डेरी से निकलने वाला गोबर नदी में बहाए जाने के कारण पर्यावरण प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो रही थी। यह भी पढ़ें- अवैध पशु डेयरी के खिलाफ चला नगर निगम का बुलडोजर इस मामले में निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग द्वारा कई बार चालान कर जुर्माना भी लगाया जा चुका था।इसके अलावा अवैध निर्माण के कारण ढमोला नदी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.