अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन का चाबुक, 32 वाहन सीज, 5 लाख का जुर्माना
इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- इटावा। अवैध खनन, ओवरलोडिंग, अवैध परिवहन और बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस, राजस्व और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई। जनपद में नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे और स्टेट हाईवे पर एक साथ चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों और खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान करीब 32 वाहनों का चालान और सीज किया गया, साथ ही 5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाना था। पुलिस ने राजस्व और परिवहन विभाग के साथ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उदी क्षेत्र में चंबल पुल पर संयुक्त टीम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.