पाकुड़, दिसम्बर 13 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौड़ामोड़ स्थित चेकनाका के समीप से अवैध परिवहन के लिए उपयोग किए जा रहे एक गुप्त रास्ते को प्रशासन ने शुक्रवार को सील कर दिया। सीओ मनोज कुमार और थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इस रास्ते से चोरी-छिपे अवैध परिवहन किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से बांस लगाकर रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध करा दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फोटो संख्या - 06 - अवैध परिवहन के रास्ते को सील करते अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...