कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। अवैध परिवहन के खिलाफ शुक्रवार रात और शनिवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। अलग-अलग जगहों पर अफसरों ने जांच शुरू की तो तीन थाना क्षेत्र में वाहन पकड़े गए। सभी को पुलिस के हवाले करते हुए सीज कर दिया गया। ईद के दिन प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज संपदा का अवैध परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया।शनिवार को एसडीएम अरुण कुमार व तहसील पुष्पेंद्र गौतम ने ओवरलोड व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध तिल्हापुर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया। उनके सड़क पर होने की सूचना पर वाहनों के चक्के जगह-जगह थम गए। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब वाहन सड़क पर नजर नहीं आए तो अफसर सरायअकिल की तरफ बढ़े। बेनीराम कटरा पहुंचने पर उन्हें दो ओवरलोड वाहन जाते मिले। एक वाहन को एसडीएम ने तो दूसरे को तहसीलदार ने रोक लिया। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.