फरीदाबाद, जुलाई 23 -- फरीदाबाद/हथीन, धनंजय चौहान। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने मंगलवार को हथीन खंड के गांव भीमसीका में अवैध रूप से चल रही एक पनीर बनाने वाली कंपनी पर छापा मारा। टीम ने मौके से पनीर का नमूना भरते हुए खाद्य सुरक्षा और प्रदूषण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी विवेक चौधरी के निर्देश पर बुधवार सुबह उड़न दस्ते ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) पलवल राजेश वर्मा के साथ रोजेदार डेयरी का औचक निरीक्षण किया। जांच में डेयरी परिसर में पनीर बनाने का कार्य चलता मिला, जहां छह से सात कर्मचारी काम कर रहे थे। मौके पर करीब 1200 किलोग्राम तैयार पनीर रखा मिला, जिसमें से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच के लिए नमूना लिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: मानकों पर खरा नहीं उतरा पनीर, दुकानदार पर 25 हजार का जुर्माना ...