पाकुड़, फरवरी 25 -- मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के बहिरग्राम मोड़ के पास पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से पत्थर ले जा रहे वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मंगलवार को जब्त किए गए तीन ओवरलोडेड ट्रैक्टर और एक हाईवा वाहन चालकों के पास परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या दस्तावेज नहीं थे। मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने जिला खनन पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। खनन विभाग ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों के चालकों और मालिकों के खिलाफ माल पहाड़ीओपी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.