पाकुड़, मार्च 10 -- जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मालपहाड़ी ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलवार को पीपलजोरी मोड़ के समीप छापेमारी कर अवैध रूप से गिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। ​जानकारी के अनुसार, मालपहाड़ी ओपी की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पीपलजोरी मोड़ के पास दो ट्रैक्टरों को आते देखा गया। पुलिस ने जब ट्रैक्टर संख्या जेएच 16जी7773 और जेएच 16सी0774 को रोककर जांच की, तो चालक खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बिना चालान के गिट्टी का परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने तुरंत दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और ओपी परिसर ले आई।​ मालपहाड़ी ओपी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला खनन व...