रांची, जुलाई 18 -- रांची। साहिबगंज जिले में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध पत्थर खनन के मामले में लोकायुक्त ने सख्त रुख अपनाया है। लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। साथ ही उन्हें अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। लोकायुक्त ने आदेश दिया है कि डीएमओ आगामी अगस्त में होने वाली सुनवाई के दौरान अब तक की गई कार्रवाई और अवैध खनन की विस्तृत जांच रिपोर्ट अपने साथ प्रस्तुत करें। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साहिबगंज में खनन माफिया खुलेआम अवैध पत्थर उत्खनन कर रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी इस पर प्रभावी रोक लगाने में विफल रहे हैं। लोकायुक्त ने संकेत दिया है कि पूरे मामले की रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय ...