अवैध पत्थर खनन के आरोप में चार गिरफ्तार
गिरडीह, मई 11 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना पुलिस एवं विभागीय अधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध पत्थर खनन और भंडारण के खिलाफ पिछले दो दिनों से लगातार छापेमारी की जा रही थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन, एक हाइवा एवं तीन ट्रैक्टर को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस, जेएमएमसी एक्ट, एमएमडीआर एक्ट तथा झारखंड स्टोरेज रूल्स के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोडरमा थाना क्षेत्र निवासी राजा सिंह उर्फ राज रंजन सिंह, हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो निवासी मोहन सिंह उर्फ मदन मोहन सिंह, रघु पासवान उर्फ अरविंद पासवान तथा आमझर निवासी मुन्ना बास्के उर्फ मुन्ना विनय बास्के शामिल हैं। इस संबंध में ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.