मिर्जापुर, जनवरी 13 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के नौगवां व ढेढ़ी पहरी पर अवैध पत्थर खनन का वीडियो और फोटो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां ग्राम पंचायत में बने विद्युत उपकेंद्र के पीछे और बगल, मझिगवां ग्राम पंचायत के ढेढ़ी पहरी पर अवैध पत्थर खनन का कार्य कई महीनों से खननकर्ता करवा रहे हैं। शुक्रवार को नौगवां विद्युत उपकेंद्र के पीछे किए जा रहे पत्थर खनन का किसी ने फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अवैध खनन का वीडियो वायरल होने के बाद पत्थर खननकर्ताओं में हड़कंप मचा गया। इस संबंध में एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। ग्राम सभा की जमीन पर अवैध खनन हो रहा है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.