अवैध पत्थर और डस्ट लदे दो ट्रैक्टर जब्त
पाकुड़, मई 11 -- मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पहली कार्रवाई हरीशपुर में की गई, जहाँ ट्रैक्टर संख्या डब्लू बी 93 3156 को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में खनिज चालान में अंकित मात्रा से अधिक पत्थर लदा पाया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई पाइकपाड़ा में हुई, जहाँ बिना नंबर के एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से डस्ट परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इस ट्रैक्टर के पास कोई वैध चालान उपलब्ध नहीं था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.