बलिया, अक्टूबर 11 -- बलिया, संवाददाता। बगैर लाइसेंस के संचालित हो रहे पटाखा गोदाम को अफसरों ने शनिवार को सील कर दिया। इस मामले में कारोबारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के साथ ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शहर से सटे हैबतपुर में लम्बे समय से पटाखा गोदाम संचालित हो रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा, एसडीएम सदर तीमराज सिंह, प्रभारी सीओ सिटी मो. उस्मान हैबतपुर पहुंच गये। दुकानदार एजाज अहमद को बुलवाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने गोदाम का ताला खोलवाया। जांच में गोदाम के अंदर लाखों रुपये मुल्य के पटाखे मौजूद थे। नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि कारोबारी ने साल 2006 में लाइसेंस बनवाया था। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। उसने साल 2021 में लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.