बस्ती, जून 15 -- बस्ती। बनकटी निवासिनी सुधा पाल पत्नी ओमप्रकाश पाल ने डीएम और तहसील दिवस में पत्र देकर दबंगों द्वारा जबरिया गड़ही की भूमि को पाटकर निर्माण कराए जाने पर रोक लगाने की मांग की है। दिए गए शिकायती-पत्र में कहा है कि गांव के गड़ही को पाटकर निर्माण कर रहे हैं। यही नहीं वे आस पास के आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा कर लेने का षड़यंत्र कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने जबरिया कब्जा हटाने की मांग करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की डीएम से गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...