नोएडा, जून 16 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के कामबक्शपुर गांव की अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगा है। प्राधिकरण के अवर अभियंता ने इस मामले में बिल्डर पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नोएडा प्राधिकरण के अवर अभियंता ने बताया कि कामबक्शपुर गांव प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है। इस गांव की जमीन के खसरा संख्या 262 और 263 पर एक बिल्डर द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम द्वारा कई बार मौके पर जाकर विरोध किया गया। इसके बावजूद आरोपी द्वारा रात के अंधेरे में निर्माण किया गया। अवर अभियंता ने इस मामले में बिल्डर मनोज जैन और चारवी इंफ्रा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.