अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग
गिरडीह, जून 17 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल की ताराटांड थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत के जबरदाहा गांव निवासी 68 वर्षीय रनिया देवी नामक महिला ने बुधवार को गांडेय अंचलाधिकारी मो हुसैन को आवेदन देकर अपने जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। महिला ने आवेदन की प्रतिलिपि गिरिडीह एसडीओ और ताराटांड थाना को भी दिया है। आवेदन के माध्यम से रनिया देवी ने कहा उनकी परती जमीन में अवैध रुप से निर्माण कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। काम रोकने के लिए बोलने पर उनलोगों के साथ गाली गलौज की गई। इस विषय में गांडेय सीओ मो हुसैन ने कहा कि संबधित क्षेत्र के हल्का कर्मचारी ओर अमीन को भेजकर मामले की जांच करवाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.